भारत के विस्फोटक बल्लेबाज Yuvraj Singh ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारत के दिग्गज क्रिकेटर 2011 वर्ल्‍ड कप के हीरो युवराज सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारत के दिग्गज क्रिकेटर 2011 वर्ल्‍ड कप के हीरो युवराज सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है | बता दे 2 -2 वर्ल्डकप जीत के हीरो युवराज अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में 40 टेस्‍ट और 304 वनडे खेल चुके है | युवराज भावुक होते हुए कहा कि ये मेरे लिए बेहद भावुक पल है | उन्होंने कहा कि 17 वर्षों तक अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद मैंने आगे बढ़ने का फैसला किया है | बताया कि इस खेल ने मुझे आगे बढ़ना और लड़ना सिखाया है इस खेल ने मुझे गिरना और फिर खड़े होकर आगे बढ़ना सिखाया |”

yuvraj singh

युवराज ने संन्यास का एलान करते हुए कहा की इस खेल से मेने बहुत कुछ सीखा है | आपको बता दे 20-20 के किंग माने जाने वाले युवराज भावुक हो गए। आपको पता होगा कि दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे और अभी मौजूदा वर्ल्ड कप की टीम में अभी उन्हें चुना नहीं गया था। युवराज ने 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। कैंसर से जंग जीतने के बावजूद भी युवराज सिंह ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी, लेकिन कुछ खास प्रदर्शन ना दिखा पाने के कारण वो टीम से बाहर चल रहे थे।

युवराज सिंह ने अपने कैरियर में 304 वनडे खेले थे और 8701 रन बनाए थे। साथ ही 58 टी20 मैच खेले | जिसमें उन्होंने 1177 रन बनाये। उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे | इस मैच में उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 12 गेंदों पर हाफ सेंचुरी भी लगाई थी, जो कि टी-20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड है।युवराज सिंह ने कहा वह काफी समय से संन्यास लेने के बारे में सोच रहे थे और अब उनका प्लान आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त टी-20 टूर्नामेंट्स में खेलने का है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *