ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर सीएम अनांउसमेंट कार्यों की समीक्षा ली | इस दौरान सीएम ने प्रदेश भर में 60 किलोमीटर के दायरे में एक ट्रॉमा सैंटर स्थापित करने की प्रकिया में तेजी लाने के निर्देश दिए | ताकि सडक़ दुर्घटना के पीडि़तों को तत्काल राहत प्रदान की जा सके | इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को ट्रामा सैंटरों की मैपिंग करने और ऐसे स्थानों को चिहिन्त करने के निर्देश दिए जहां पर दो ट्रामा सैंटर 60 किलोमीटर से अधिक दूरी पर हैं |
स्वास्थ्य विभाग के अलावा आयुर्वेद, जनस्वास्थ्य, वन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, सहाकारी विभाग सहित कई विभागों की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए | सीएम ने कहा कि इन ट्रामा सैंटरों में गुणवतायुक्त सभी तरह के उपकरण एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकों एवं स्टाफ की भी तैनाती करें | उन्होंने कहा कि प्रदेश के 4 जिला मुख्यालयों स्थित अस्पतालों में कैथलेब, 9 जिलों में एमआरआई एवं 14 जिला अस्पतालों में जनसहयोग से डायलेसिस की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है |
Watch Video
