ओपी चौटाला का बयान: ‘कार्यकर्ताओं के बीच आकर लड़ूंगा विधानसभा चुनाव’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने पानीपत में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में ओम प्रकाश चौटाला ने कहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने पानीपत में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि विकट परिस्थितियों में निराशा हताश होने की जरूरत नहीं है। इन हालातों से कई बार हम गुजर चुके हैं । चौटाला ने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे विधानसभा चुनाव उनके बीच में आकर लड़ेंगे।

इसके साथ ही चौटाला ने जेजेपी को लुटेरा पार्टी कहा, जो इनेलो को लूटकर ले गए। ओपी चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी का पौधा चौधरी देवीलाल ने लगाया था और जब इस पौधे को कार्यकर्ताओं ने सींचा  फल देने की बारी आई तो लुटेरे लूटकर ले गए उन्होंने कहा कि अब उन लुटेरों को यह पता चल चुका है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इनेलो की पार्टी सत्ता में आने वाली है इसलिए अब लुटेरे वापस आने की फिराक में है, लेकिन उन्हें वापस नहीं आने देना है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *