ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पुलिस ने 13 मई को नेशनल हाइवे पर दो भाइयो पर हुई फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। डीएसपी हितेष की माने तो 13मई 2019 की सुबह नेशनल हाइवे पर पेट्रोल पंप के नजदीक कुछ युवकों ने दूध का काम करने वाले दो भाइयों पर फायरिंग की थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी |
जबकि दूसरा घायल हो गया था। पुलिस ने मामले में निरोत्तम, तीर्थ और सुंदर समेत चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने गोविंदा और आमीर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

