ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने जल कर्मचारियों और प्राइवेट बसों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पंवार ने जेल कर्मचारियों को तोहफा देते हुए जेल वार्डनों और असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट का पे स्केल बढ़ाने की बात कही है। इसके लिए जेल विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।
इसके अलावा हरियाणा में जल्द ही ओपन जेल भी खोले जाएंगे। पंवार ने निजी बसों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। पंवार ने कहा कि किलोमीटर स्कीम के तहत 190 बसों के जो रेट आए है, यदि 510 बसों के मालिक भी उन्हीं रेट पर बस चलाना चाहे तो सरकार उन्हें अनुमति दे सकती है।
इसे लेकर पंवार की मुख्यमंत्री से भी बात हो चुकी है। 190 बसों ने 21से 27 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अपने रेट दिए है, जबकि 510 बसों की ओर से 32 से 37 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से रेट दिए गए है।
