इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला का बयान, अगले विधानसभा चुनावों में आपके साथ रहूंगा- चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला प्रदेशभर में दौरा कर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं | इसी कड़ी में मंगलवार को गुरुग्राम में ओपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला प्रदेशभर में दौरा कर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं | इसी कड़ी में मंगलवार को गुरुग्राम में ओपी चौटाला ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आने वाले विधानसभा चुनाव पर मंथन किया | चौटाला ने कहा है कि मुझे गिनती का समय मिलता है इसीलिए मैं गांव के सभी कार्यकर्ताओं के पास पहुंच नहीं पाता हूं | लेकिन आने वाले विधानसभा चुनाव में आपके साथ रहकर पार्टी को मजबूत करूंगा | चौटाला ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का कोई एक आदमी भी नहीं चाहता था कि उनकी सरकार बने | लेकिन मतदाताओं ने इस बार क्या देखकर वोट किया इस पर मैं चर्चा नहीं करूंगा | 

विश्व में हिटलर का नाम काफी प्रसिद्ध था लेकिन उस हिटलर ने अपने देश में चौतरफा विकास किया था लेकिन नरेंद्र मोदी तानाशाह है | वही चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे उत्पादों का भाव तय करती है लेकिन फिर भी किसानों की फसल को नहीं खरीदती है | किसानों को बिजली–पानी, बीज-खाद समय पर मिलना चाहिए | लेकिन सब उल्टा होता है | प्रदेश सरकार ने उत्पादन के मूल्य को प्रादेशिक स्तर पर खरीदा था जबकि केंद्र की सरकार ने नहीं खरीदा | हमारी सरकार के वक्त हमने तो दूसरे राज्यों की फसलों को भी खरीदा था | लेकिन सरकार की गलत निर्णय से हर वर्ग बर्बाद हुआ है | सत्ता पक्ष के लोग भी सरकार से आज परेशान हैं | मैं जाता हूं तो देखता हूं की सांसदों को गांव के लोग काले झंडे दिखाकर उन्हें वापस लौटते है | साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर 100% बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी | चाहे इसके बदले कोई मुझे फांसी पर क्यों न चढ़ा दे |

Watch Video

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *