कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आज से आगाज, बीजेपी के अभिनंदन समारोह में सीएम का बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में आज से कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह शुरु हो गया है | बता दें कि ये समारोह 22 जून तक पूर प्रदेश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में आज से कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह शुरु हो गया है | बता दें कि ये समारोह 22 जून तक पूर प्रदेश में किया जाएगा | जिसके तहत सीएम मनोहर लाल हिसार में कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में पहुंचे | इस दौरान सीएम ने कहा कि बीजेपी ने 60 वोटों पर एक पन्ना प्रमुख बनाया, जिसके कारण बीजेपी ने अद्वितीय जीत दिलाई | साथ ही सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और धन्यवाद किया | पन्ना प्रमुखों के लिए गीत बनाने वाली मंडली को 21 हजार रुपए की घोषणा की, और सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने एंपलीफायर बनकर मोदी की आवाज को जन–जन तक पहुंचाया है, साथ ही सीएम मनोहर लाल ने कहा कि देश भक्ति की भावना के कारण 1971 में पहले से ज्यादा बहुमत देकर जनता ने इंदिरा की सरकार बनाई, और विपक्षी पार्टियों ने सत्ता पहले, देश बाद में को ध्यान में रखकर काम किया |

बीजेपी ने देश पहले, सत्ता बाद में की विचारधारा पर काम किया | वहीं मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष को देश के टुकड़े होने पर भी सत्ता प्यारी है | बीजेपी देश के टुकड़े ना होने दे चाहे सत्ता ले ले | सत्ता हासिल करना बीजेपी का अंतिम लक्ष्य नहीं है ये शुरुआती लक्ष्य हो सकता है | इसके बाद देश का विकास, देश के गौरव और देश को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य है | भ्रस्टाचार रूपी दानव पर प्रहार किया गया है, युवा मेहनत का फल मिलने पर खुश है, महिलाएं सुरक्षा और लिंग अनुपात में वृद्धि से खुश है, किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिलने से संतुष्ट है | विधानसभा में दो तिहाई बहुमत के लक्ष्य को लेकर चुनाव में उतरेंगे |

 Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *