ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सीएम ने सोमवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक की थी | जिसमे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को मिशन मोड में लेकर प्राथमिकता आधार पर पूर्ण रूप से पूरा करें | जिन विभागों के कार्य या परियोजनाएं जमीन की उपलब्धता से जुड़े हैं उन मामलों पर जल्द से जल्द काम शुरू करें |
बता दें कि सीएम ने सोमवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक की थी | बैठक में मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया गया कि अब तक 7 हजार 965 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 5 हजार 159 घोषणाएं या तो पूरी हो चुकी हैं या उन पर कार्य प्रगति पर है, जबकि 2 हजार 571 घोषणाएं लम्बित हैं |
Watch Video
