ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रविवार को भिवानी पहुंचे इनेलो सुप्रीमोऔर पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने दावा किया कि इस बार बार प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी, लेकिन गद्दार, धोखेबाज और लूटेरों को पार्टी में वापिस नहीं लिया जाएगा | चौटाला ने पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल खट्टर की तूलना हिटलर से करते हुए कहा कि, दोनों में हिटलर जैसी तानाशाही तो है लेकिन काम में वो हिटलर से भी पीछे हैं | हिटलर ने अपने देश को दुनिया का सबसे ताकतवर और विकसित देश बनाया, लेकिन हमारे सीएम और पीएम आम जनता के बारे में सोचते तक नहीं |
चौटाला ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में जो चुनावी वादे किये थे, सत्ता में आने के बाद उस घोषणा पत्र को खोल कर भी नहीं देखा | चुनाव पर बोलते हुए उन्होने कहा कि, अब चुनाव बहुत महंगे हो गए हैं, ऐसे में कार्यकर्ताओं के कहने पर विधानसभा की टिकटें देंगे और उनकी आर्थिक मद्द के लिए वो खुद झोली फैलाकर आर्थिक मद्द करने का काम करेंगे | चौटाला ने कहा कि, पहले जब इनेलो की सरकार थी तो उन्होने तीन हजार जेबीटी नौकरी दी, लेकिन इस बार सरकार बनने पर हर पढे लिखे युवा को नौकरी दी जाएगी, चाहे उसके बाद उन्हें फांसी ही क्यों ना दी जाए |
Watch Video
