ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आस्था या अंधविश्वास ये सवाल आज इसलिये क्योंकि शाही शहर पटियाला से एक ऐसी तस्वीर सामने आई|जो खुद इस तरह का सवाल उठा रही है|आस्था के नाम पर एक ऐसा तप जिसे देख कर आपके होश उड़ जायेंगे| 45 डिग्री पारे को पार करती बदन को झूलसा देने वाली इस गर्मी में एक बाबा तप कर रहे हैं| ये तप कोई ऐसा वैसा नहीं| बल्कि अग्नि-तप है।
पटियाला में तपती दोपहरी में अपने आस पास 400 के करीब उपले जलाकर उसके बीच में बैठकर बाबा तपस्या कर रहे हैं|जिस गर्मी में आम इंसान घर से बाहर 5 मिनट सही से खड़ा न हो सके| उस भट्ठी जैसे माहौल में अंगारों के बीच एक बाबा हैं जो आराम से साध्ना कर रहे हैं,और बाबा की इस साधना के पीछे आखिर क्या राज है|क्या मकसद छिपा हुआ है| इसे जानने के लिए बाबा की तपस्या स्थली तक पहुंचा लिविंग इंडिय़ा न्यूज
बाबा की ये तपस्या काफी कठिन है| लेकिन ये भक्ति है या फिर अंधविश्वास ये सवाल हर किसी के जहन में उमड़ रहा है| जिस प्रण के लिए महंत रामदास अग्नितपस्या कर रहे हैं| क्या वो इस तरह से पूरा होगा| बाबा की इस तपस्या के पीछे कोई चमत्कार है या फिर आस्था के नाम पर भक्तों को चकमा देने की ये कोई साजिश ?
दरअसल महंत रामदास जिस जगह में धूना जमाए बैठे हैं| दरअसल ये जगह भी विवादों में है| बेश्क महंत और उनके भक्त ये कहते हों कि, गोगा माड़ी का इतिहास करीब 200 साल पूराना है, लेकिन गोगा माड़ी की इस जगह को लेकर बाबा और प्रशासन के बीच विवाद भी चल रहा है। हालात ये हो चुके हैं कि अग्नितपस्या में बैठे बाबा की कुटिया में पिछले 2 सालों से बिजली भी नहीं है।
Watch Video
https://youtu.be/ay2ZrHEsOic
