बूढ़े पिता की बेरहमी से पिटाई का मामला, में बेटे ने किया था ईंट से हमला

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक़ के सिसरोली गांव में एक बेटा अपने ही पिता को करीब 6 एकड़ जमीन के लिए जान से मारने पर…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक़ के सिसरोली गांव में एक बेटा अपने ही पिता को करीब 6 एकड़ जमीन के लिए जान से मारने पर उतारु हो गया | बता दें कि  पिता हरि सिंह पर बेटे जगदीश ने ईंटों और लात-घूसों से हमला कर दिया | जिसका वीडियो वायरल हो रहा है हरि सिंह की पोती ने आरोप लगाया कि पहले भी उसका ताऊ कई बार दादा के साथ मारपीट कर चुका है |

फिलहाल आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी | लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है | दरअसल आरोपी बेटा जगदीश पिता की सारी जमीन हड़पना चाहता है | जबकि बुजुर्ग अपनी जमीन में से सभी हिस्सेदारों को बराबर हिस्सा देना चाहता है |

Watch Video

https://youtu.be/KhTNRLX5kps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *