जान बचाने के लिए पुलिस की शरण में प्रेमी जोड़ा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के शादीपुर गांव में एक विशेष समुदाय के प्रेमी जोड़े को आपस में शादी करने के बाद से जान बचाने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के शादीपुर गांव में एक विशेष समुदाय के प्रेमी जोड़े को आपस में शादी करने के बाद से जान बचाने के लिए भटकना पड़ रहा है। दो महीने पहले प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में शादी की थी। वापस आने पर लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

yamunanagar

अब लड़की के परिजनों ने लड़के के घर में घुसकर लड़की को उठाने की कोशिश की, लेकिन समय पर पुलिस के पहुंचने से वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। प्रेमी जोड़े ने अब अपनी जान बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *