राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर, रतनलाल कटारिया ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कैबिनेट से हरियाणा को तिहरी खुशी मिली है। राज्य के तीन भाजपा सांसदों को मंत्री बनाया गया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कैबिनेट से हरियाणा को तिहरी खुशी मिली है। राज्य के तीन भाजपा सांसदों को मंत्री बनाया गया है | राव इंद्रजीत ने वीरवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्य काल के लिए मंत्री पद की शपथ ली | राव ने अंग्रेजी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इससे पहले 2014 में जीत मिलने के बाद मोदी मंत्रिमंडल में इन्हें जगह मिली थी | 

पिछली बार मोदी मंत्रिमंडल में शामिल रहे गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इसके अलावा अंबाला सुरक्षित सीट से तीसरी बार सांसद बने रतन लाल कटारिया को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। कटारिया केंद्र में पहली बार मंत्री बने हैं |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *