ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: होशियारपुर में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी | बताया जा रहा है कि दोनों के तलाक का केस होशियारपुर की कोर्ट में चल रहा था |
पेशी के बाद महिला अपने मायके वापस जा रही थी कि एक तेज रफ्तार कार उसे कुचलते हुए आगे निकल गई | ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | मृतका की बेटी ने फुटेज में कार की पहचान की | जिसके बाद से पुलिस फरार पति को पकड़ने में जुट गई है |

