गुरुग्राम में युवती का हाईप्रोफाइल ड्रामा, नौकरी जाने पर छठी मंजिल पर चढ़ी युवती

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला | यहां एक महिला बिल्डिंग की छत पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला | यहां एक महिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई और नीचे कूदने की धमकी देती रही | मामला गुरुग्राम के सेक्टर 18 स्थित एक निजी कंसल्टेंसी कंपनी का है | जहां काम करने वाली ये लड़की नौकरी से निकाले जाने की खबर मिलने पर बिल्डिंग के छठे फ्लोर की छत पर चढ़ गई |

युवती छत पर बिल्कुल किनारे हिस्से पर खड़ी हुई थी | जिंदगी और मौत के बीच सिर्फ एक कदम का फासला था और इस दौरान वहां आसपास खड़े लोग डरे-सहमे हुए थे | कंपनी में उसके साथ काम करने वाले सहकर्मियों ने लड़की को काफी समझाया, यहां तक की काफी देर तक पुलिस भी लड़की को समझाती रही, लेकिन लड़की ने उतरने से मना कर दिया | आखिरकार जब कंपनी के अधिकारी ने उसे नौकरी से नहीं निकालने का वादा किया तो जाकर लड़की को सकुशल नीचे उतारा गया |

Watch Video

https://youtu.be/88O8b8T4ygY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *