ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोक सभा चुनाव 2019 को लेकर मतगणना जारी है | बता दे 12:30 लगभग देशभर की सभी 542 सीटों के रुझानों में BJP ने 345+ सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि कांग्रेस 89 और अन्य 108 सीटों पर आगे थे | लेकिन बीजेपी ने देशभर में भारी मात्रा में बढ़त बनाई हुई है, जबकि कांग्रेस पीछे चल रही है |
बात करे PM नरेंद्र मोदी की तो वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं | सुबह से राज्यों के सभी सीटों के रुझान सामने आ गए है | जिसमे लगातार बीजेपी ने शरुआती बढ़त बनाई हुई है | बीजेपी को भारी बहुमत मिलने पर बीजेपी मुख्यालय की सुरक्षा को बढ़ा दिया है | बताया जा रहा है अंतिम नतीजे के बाद नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भाजपा मुख्यालय जाएंगे |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुवार को जारी मतगणना के रुझानों में सत्ता पर दोबारा जगह बनाने में सक्षम दिख दिख रही है | अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पीछे छोड़ भाजपा की स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं | जबकि, राहुल केरल में वायनाड में अपने वामपंथी प्रतिद्वंद्वी से बहुत आगे चल रहे हैं |
