मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विनोद मिताथल गिरफ्तार, 50 से ज्यादा आपराधिक घटनाओं में था लिप्त

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भिवानी पुलिस ने हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है | पकड़ा गया गैंगस्टर विनोद मिताथल 50 से ज्यादा हत्याएं,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भिवानी पुलिस ने हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है | पकड़ा गया गैंगस्टर विनोद मिताथल 50 से ज्यादा हत्याएं, डकैती, फिरौती और अपहरण जैसी वारदातों में शामिल रह चुका है | पुलिस की माने तो कुख्यात बदमाश विनोद को 12 मामलों में तो सजा तक हो चुकी है | लेकिन हर बार वो जेल में सजा भुगतने के दौरान फरार हो जाता था | फरार होने के बाद बदमाश विनोद 6 हत्याएं करने की बात को कबूल चुका है |

 Gangster Arrest

आरोपी पर झज्जर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम तक रखा हुआ था | गैंगस्टर विनोद को भिवानी पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है | जब गैंगस्टर विनोद को गिरफ्तार किया गया था तो वो उस वक्त एक झोपड़ीनुमा घर में रह रहा था | पुलिस ने आरोपी के पास से तीन 9 एमएम की पिस्टल, 6 राउंड और 315 बोर के 9 राउंड भी बरामद किये हैं |

Gangster Arrest

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *