फरीदाबाद के बूथ नंबर 88 में री-पोलिंग में कम हुआ मतदान प्रतिशत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-   फरीदाबाद लोकसभा के असावटी गांव के बूथ नंबर-88 पर हुई री-पोलिंग में मतदान प्रतिशत पहले की बजाए कम हुआ।  बूथ नंबर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-   फरीदाबाद लोकसभा के असावटी गांव के बूथ नंबर-88 पर हुई री-पोलिंग में मतदान प्रतिशत पहले की बजाए कम हुआ।

Voting  बूथ नंबर 88 में कुल 1271 मतदाताओं में से इस बार 834 मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि पिछली बार 854 मतदाताओं ने वोट डाले थे। री-पोलिंग में बूथ नंबर 88 पर 65 प्रतिशत वोटिंग हुई। री-पोलिंग में 328 महिलाओं और 506 पुरुषों ने अपने मत का इस्तेमाल किया।

Voting

बूथ कैपचरिंग के आरोप लगने के बाद हुई री-पोलिंग को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मतदान करके लौट रहे लोगों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दे रही थी। गौरतलब है कि 12 मई को हुए लोकसभा चुनाव में असावटी गांव के बूथ नंबर-88 का मतदान के समय का एक वीडियो वायरल हुआ था।

Voting

वायरल हुए वीडियों में दिखाया गया था कि कुछ दबंग जबरन गांव की महिलाओं के वोट डाल रहे है। इसके बाद चुनाव आयोग ने डीसी, एसएचओ के तबादले के निर्देश जारी करते हुए गांव के सरपंच को भी सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *