3 बजे तक पंजाब में 41.88 प्रतिशत मतदान, मतदान के दौरान दो घटनाओं में 3 लोगों की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रदेश में कुल 278 उम्मीदवारों की किस्मत दावं पर लग चुकी है | बता दे रविवार सुबह 7 बजे से पंजाब की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रदेश में कुल 278 उम्मीदवारों की किस्मत दावं पर लग चुकी है | बता दे रविवार सुबह 7 बजे से पंजाब की 13 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच मतदान के दौरान अलग-अलग जगह से हिंसा की खबरे और ज्यादा बढ़ गई है | मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 तक होगी, तो वही अभी तक हिंसक घटनाओं में 3 लोगों की जान जा चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है |

आपको बता दे 3 बजे तक प्रदेश में 41.88 प्रतिशत मतदान हो चुका है। तो वहीँ चंडीगढ़ में 37.50 फीसदी मतदान हुआ है | मतदान प्रक्रिया अभी जारी है | इसी बीच बताया जा रहा है कि बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में बठिंडा ग्रामीण प्रधान खुशबाज सिंह की मतदान के दौरान अकाली वर्करों से बहस हो गई | जिसके बाद उन्होंने गोली चला दी | गोली लगने से 2 लोगों की मौत हो गई |

Dispute

गुस्साए लोगों ने वहां पर तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी कांग्रेस का बूथ भी तोड़ डाला | भड़के लोग धरने में बैठ गए | मौके से पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया हैं लेकिन मामला अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है | फ़िरोज़पुर में कांग्रेस वर्करों ने अकाली वर्कर पर हमला किया हमले में अकाली वर्कर का सर फट गया है हालत गंभीर बताई जा रही है | गुरदासपुर में भी अकाली-कांग्रेस वर्करों में झड़प हो गई | दूसरी तरफ खडूर साहिब में वोट डालने जा रहे कांग्रेसी वर्कर पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है |

Dispute

प्रदेश में 2 करोड़ 8 लाख मतदाता है | इसमें 1,10,59,828 पुरुष और 98,32,286 महिला मतदाता हैं | सुबह 7 बजे से 23,213 मतदान केंद्रों पर वोट प्रक्रिया जारी है | प्रशासन की और से सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किये गए है | सुरक्षा को लेकर बात की जाए तो अर्द्धसैनिक बलों के 30 हजार जवान और पंजाब पुलिस के 72 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *