सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह जमकर करें वोटिंग, सतर्क रहें…डरे नहीं…पुलिस साथ है

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव के आखिरी पड़ाव में कल 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होने जा रहा है | सबकी निगाहें पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव के आखिरी पड़ाव में कल 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होने जा रहा है | सबकी निगाहें पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर बनी हुई है | चुनाव के लिए पंजाब पूरी तरह से तैयार है | मतदाताओं में वोटिंग के लिए उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं प्रशासन की तरफ से तैयारियां अंतिम दौर में हैं |

लिहाजा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए जुटा प्रशासन मतदाताओं तक ये संदेश पहुंचाना चाह रहा है कि, उनके लिए सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह सजा दिया गया है, लोग घरों से बाहर निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में जमकर वोटिंग करें। ये तीन तस्वीरे प्रदेश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों की हैं | पहली लुधियाना, दूसरी आनंदपुर साहिब और तीसरी जालंधर की | जहां पुलिस ने पैरा मिल्ट्री के जवानों के साथ कदमताल मिलाते हुए फ्लैग मार्च निकाला।

Watch Video

https://youtu.be/3LhNjltEvbg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *