ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अब से 1 घंटे बाद सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार थम जायेगा | 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटों पर होने जा रहे मतदान के लिए आज सियासी दंगल में उतरे दिग्गजों ने आखिरी जोर लगाया | बात करें पंजाब की तो यहां आखिरी दौर में पहुंचे चुनाव प्रचार में उतरे दिग्गजों ने वोटरों के मन में जगह बनाने की पूरी कोशिश की |
रोड़ शो से लेकर रैलियों तक की गईं | जनता से उम्मीदवारों ने समर्थन मांगा | वोटरों की नब्ज को टटोलने की कोशिश की गई औऱ इस बीच सियासी अखाड़े में उतरे दिग्गज आखिरी दिन में खूब पसीना बहाते नजर आए।
Watch Video
