पंचतत्व में विलीन शहीद संदीप कुमार, शहीद संदीप को राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से दी अंतिम विदाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में रोहतक के बहलम्बा गांव का जवान संदीप शहीद हो गया। मुठभेड़ के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में रोहतक के बहलम्बा गांव का जवान संदीप शहीद हो गया। मुठभेड़ के दौरान संदीप ने तीन आतंकियों को ढेर किया था। संदीप के शहादत की खबर जैसे ही गांववासियों को मिली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद संदीप का शव रोहतक पीजीआई लाया गया। वहां से शहीद के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है |

संदीप की शहादत पर भले ही पत्नी नीरू के आंसू ना रुक रहे हो, लेकिन उन्हें संदीप की शहादत पर गर्व है। संदीप की पत्नी नीरू ने कहा भले ही वो परिवार में सबसे छोटी है और उम्र भी कम है, लेकिन पति ने देश के लिए शहादत देकर बहुत बड़ी पदवी दे दी है | संदीप की शहादत के बाद उसके गांव के साथ पूरे रोहतक में शोक की लहर है, लेकिन संदीप की मां बाला को अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। संदीप की मां बाला ने बेटे की शहादत के बाद कहा कि उसके दो बेटे और है, सेना देश के लिए जब चाहे उसके दोनों बेटों को ले जाए।  

Watch Video

https://youtu.be/m2DIfr0uhUQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *