ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बॉलीवुड की क्वीन कहलाई जाने वाली कंगना रनौत ‘कान’ फिल्म फैस्टिवल में रेड कॉर्पेट पर अपना जादू चलाने के लिए एकदम तैयार है। इस बार खास मौके के लिए कंगना ने सिर्फ दस दिनों में 5 किलो वजन कम कर लिया है। कंगना के फिटनेस ट्रेनर योगेश भटेजा ने यह बात इंस्टाग्राम पर कंगना की तस्वीरों को शेयर करते हुए बताई।
https://www.instagram.com/p/Bxe3_LPh4e_/?utm_source=ig_embed
मिली जानकारी अनुसार योगेश ने कंगना के वजन घटाने के लिए लो कार्ड डायट फॉलो किया और दिन में दो बार वर्कआउट किया। बता दें कि कंगना रनौत ने अश्विनी अय्यर की फिल्म पंगा में कबड्डी प्लेयर के रोल के ले वजन बढ़ाया था। लेकिन फिल्म कान के लिए उन्होने कड़ी मेहनत से सिर्फ दस दिनों में ही वजन घटाया भी है।
https://www.instagram.com/p/BxezOHpBlws/?utm_source=ig_embed
कंगना को पंगा के लिए वजन बढ़ाना था इसके लिए वह हाई कार्ड डायट फॉलो कर रही थी, वैसे कंगना के किरदार की बात हो या फिर पर्सनल लाईफ की। कंगना अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। तभी तो कंगना के फैंस की लाईन दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।
