कैप्टन के शाही शहर की सुरक्षा चाक-चौबंद !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए शाही शहर पटियाला में पुलिस और पैरा मिलिट्री पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पटियाला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए शाही शहर पटियाला में पुलिस और पैरा मिलिट्री पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पटियाला बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी ने यात्रियों का ध्यान आकर्षित किया. इस दौरान सुरक्षा बलों ने व्यापक तौर पर तलाशी अभियान चलाया. शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासनिक अमले की तैयारियों को लेकर लिविंग इंडिया न्यूज की टीम ने डीएसपी सिटी योगेश कुमार से विस्तृत बातचीत की। हमारी टीम ने ये जानने की कोशिश की कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पटियाला पुलिस ने किस प्रकार के इंतजाम किए हैं।

police  police

डीएसपी सिटी योगेश कुमार ने विशेष बातचीत में बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पटियाला पुलिस और पैरा मिलिट्री के 150 जवानों ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की चेकिंग की है. साथ ही पटियाला की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने बताया कि रात में भी नाकाबंदी की जा रही है. आने जाने हर गाड़ी पुलिस की निगरानी में है. सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है.

police

योगेश कुमार का कहना है कि किसी भी शरारती तत्व को पटियाला का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा. पटियाला पंजाब की हॉट सीटों में से एक है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पूर्व विदेश राज्य मंत्री महारानी परणीत कौर यहां से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं. 2014 का चुनाव वे आम आदमी पार्टी के धर्मबीर गांधी से हार गई थीं. गांधी इस बार फिर मैदान में हैं, लेकिन AAP से नहीं, PDA के उम्मीदवार के तौर पर. वहीं AAP ने नीना मित्तल को मैदान में उतारा है, जबकि शिरोमणि अकाली दल से सुरजीत रखड़ा चुनाव मैदान में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *