जोरों पर 7वें और आखिरी चरण का प्रचार, सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- देशभर में पोलिंग प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद अब स्टार कैंपेनर्स ने पंजाब का रुख कर लिया है | पंजाब में 19…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- देशभर में पोलिंग प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद अब स्टार कैंपेनर्स ने पंजाब का रुख कर लिया है | पंजाब में 19 मई को होने वाले चुनाव के लिए लोगों को अधिक से अधिक प्रभावित करने के लिए कैंपेनिंग जोर शोर से की जा रही है | इसी के बीच अमृतसर में गौतम गंभीर ने अकाली-भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के पक्ष में अमृतसर के पश्चिम हल्के में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से शहरटा तक रोड शो निकाला |

इस रोड शो के बाद मीडिया से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि वो लोगों से अपील करने आए हैं कि हरदीप सिंह पुरी जिन्होंने कई शहरों का विकास किया है वो अमृतसर का बहुत अच्छा विकास कर सकते हैं | बरनाला और धर्मशाला में स्मृति ईरानी, गुरदासपुर में सन्नी देओल, होशियारपुर में मनीष सिसोदिया ने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोक रखी है |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *