ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- शिमला मे केंद्र सरकार का अतिथी गृह ग्रैंड होटल में देर रात भीषण आग लग जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात ग्रैंड होटल में भयानक आग लग गई थी जिस कारन होटल का एक हिस्सा जल कर खाक हो गया।
भयानक आग लगने के बाद मौके पर पेट्रोलिंग टीम पहुंची जिन्होने फायर ब्रिगेड को सुचित किया। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गणीमत यह रही कि इस आग के कारण किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


