ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है | बता दे पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को एक और झटका दे दिया है | दरअसल राम रहीम की एक और मुँह बोली गुरांश नाम की बेटी ने राम रहीम को शादी में शामिल होने के लिए हाई कोर्ट से 4 दिन की पैरोल मांगी थी | जिसके बाद हरियाणा पंजाब हाई कोर्ट ने सुनावी करते हुए इस याचिका को ख़ारिज कर दिया |
आपको बता दे पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस कुलदीप सिंह ने साफ किया कि डेरा प्रमुख राम रहीम की गोद ली गई बेटियों की संख्या बहुत अधिक है | इस तरह से कोर्ट का वक्त खराब होता है | जस्टिस कुलदीप सिंह ने ये भी कहा कि उनकी गोद ली हुई बेटी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राम रहीम को शादी दिखा सकते है |
डेरा मुखी राम रहीम को हाई कोर्ट ने 2 मामलों में दोषी ठहराया जा चूका है | तो वहीँ पहले मामले में राम रहीम को 20 साल की और दूसरे मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चकी है | जब राम रहीम को सजा हुई थी उस दौरान राम रहीम के समर्थकों ने जमकर उपद्रव मचाया था |
