‘हॉट’ सीट पर ‘हॉट’ लड़ाई: कांग्रेस के दुर्ग पर बीजेपी की नजर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से रोहतक सीट इस बार भी सबसे हॉट सीट बनी हुई है। ये वो वीआईपी सीट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से रोहतक सीट इस बार भी सबसे हॉट सीट बनी हुई है। ये वो वीआईपी सीट है, जहां के सियासी गलियारे में हुड्डा परिवार का आज भी पूरा सिक्का चलता है। रोहतक संसदीय सीट पर पांच दशकों से हुड्डा परिवार जीतता आ रहा है । दीपेंद्र हुड्डा पिछले 15 सालों से इस सीट का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। इससे पहले चार बार भूपेंद्र हुड्डा सांसद रह चुके हैं और उनसे पहले उनके पिता रणवीर सिंह दो बार सांसद रहे हैं।

Deepender Singh Hooda

कांग्रेस के रोहतक के किले पर इस बार अपनी ध्वजा फहराने के लिए बीजेपी पूरी दमखम से जुटी हुई है। बीजेपी ने अरविंद शर्मा को मैदान में उतार कर इस बार रोहतक में जाट बनाम गैर जाट का मुकाबला छेड़ दिया है। वो इसलिये क्योंकि कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा और जेजेपी के प्रदीप देसवाल दोनों ही जाट समुदाय से आते हैं तो अरविंद शर्मा गैर जाट प्रत्याशी हैं। बीजेपी को अपनी इस रणनीति का रोहतक में पूरा फायदा मिलता भी दिखाई दे रहा है।

bjp

हालांकि बीजेपी ने अरविंद शर्मा को सोनीपत से उठाकर रोहतक के चुनावी अखाड़े में उतारा है। जिसे लेकर बीजेपी पर बाहरी उम्मीदवार का भी ठप्पा तो जरुर लग रहा है, लेकिन रोहतक और सोनीपत दोनों सीटें एक दूसरे से लगती हैं, लिहाजा अरिवंद शर्मा खुद को रोहतक का बताने से भी नहीं चूक रहे।

Congress party

दीपेंद्र की जीत के लिए रोहतक में राहुल गांधी रैली कर चुके हैं, तो वहीं पीएम मोदी 10 मई को रैली करने जा रहे हैं। देश की दोनों ही बड़ी पार्टियों के बड़े नेताओं का रोहतक में आकर चुनाव प्रचार करना, ये इस बात के संकेत हैं कि, यहां जीत की राह किसी भी दल के लिए आसान नहीं है। दीपेंद्र को यहां पर अपनी पारिवारिक पैठ का पूरा लाभ मिलने की उम्मीद तो लगाई जा रही है, लेकिन इस बार उनके पिता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सोनीपत से चुनाव लड़ने के बाद ये माना जा रहा है कि, दीपेंद्र को अपने प्रचार में पिता की कुछ कमी जरुर खली है।

Manohar Lal Khattar

बीजेपी ने कांग्रेस के दुर्ग में सेंध लगाने की जो रणनीति बना रखी है, उससे जीत हासिल कर पाना बीजेपी के लिए आसान नहीं है…रोहतक में हुड्डा परिवार की तीसरी पीढ़ी के लगातार चौथी बार चुनाव लड़ना, यहीं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आखिर रोहतक की सियासी जमीन में कांग्रेस की नींव कितनी मजबूत है। कम अरिवंद शर्मा भी नहीं हैं, तीन बार सांसद रहे अरविंद शर्मा वो शख्स हैं जिन्होने बतौर आजाद उम्मीदवार सोनीपत से 1996 में जीतकर लोकसभा की दहलीज को पार किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *