ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है। सोनीपत से इनेलो प्रत्याशी सुरेंद्र छिकारा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पर हमला करते हुए कहा कि जाट आरक्षण की आग में हरियाणा जलाने के पीछे हुड्डा का हाथ था। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रशासन के ऊपर कोई लगाम नहीं थी।
इस तरह से जो आगजनी हुई उसमें दोनों पार्टियों की और दोनों नेताओं की बराबर की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि हमारा मुद्दा सिर्फ एक ही है और क्षेत्र का विकास पर प्रदेश का विकास करवाया जाए । अगर आज तक किसी ने रोजगार देने का काम किया है तो वह है ओम प्रकाश चौटाला जो आज रोजगार देने के नाम पर जेल में बंद हैं।
Watch Video
