ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- साइबर सिटी गुरूग्राम में लग्जरी चोरों का आतंक फैला हुआ है। जिस कारण लोग काफी परेशानी हुए है। मिली जानकारी के अनुसार 17 लाख की गाड़ी में बैठकर आए और उन्होने जनरेटर की बैटरी को चुरा कर ले गए।
इस मामले की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वही ये घटना बादशाहपुर कस्बे की बताई जा रही है। चोरों ने सुबह के तीन बजे इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


