ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय बेची और प्रधानमंत्री बनने के बाद शान से वह बताते है के वो चाय बेचा करते थे अमृतसर में एक ढाबा चलाने वाला व्यक्ति बालकिशन 2009 से लोक सभा चुनावों में अपनी किस्मत आज़मा रहा है और इस बार फिर आज़ाद उमीदवार के रूप में चुनाव मैदान में है और उसका कहना है की आज़ाद देश आज़ाद उमीदवार ही होने चाहिए वरना व्यक्ति खुद नहीं पार्टी चुनाव लड़ती है |
अमृतसर के बटाला रोड पर एक ढाबा चला रहा बालकिशन इलाके में एक समाज सेवक के रूप में ही नहीं बल्कि प्रत्येक चुनाव लड़ने के लिए भी मशहूर है | ढाबे पर दालों का तड़का लगाते लगाते 2009 में बालकिशन को लगा के सियासत में उनकी भी दाल गल सकती है और फिर अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरित हो कर बिना किसी पार्टी के चुनाव लड़ने का सिलसिला शुरू कर दिया और फिर चाहे वो पार्षद का चुनाव हो, चाहे विधायक और फिर चाहे एमपी का हर चुनाव में नामांकन पत्र भरा और जीत की रोटी कभी भी तंदूर से बाहर नहीं आयी इस पर बालकिशन कहते है की यह हार नहीं होती बल्कि जनता की हार होती है क्योंकि वो चुनाव नहीं लड़ते बल्कि जनता उनके रूप में चुनाव लड़ती है साथ ही उन्होंने कहा की इस समय नशा सबसे बड़ा मुद्दा है जिसे न पहले ख़तम किया जा सका और न ही इस सरकार ने खत्म किया।
Watch Video
