ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- चंडीगढ़ पहुंचे कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब और हरियाणा के सालों पुराने जल विवाद पर भी चर्चा करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा में पानी की कमी नहीं है, कमी सिर्फ इसके प्रबंधन की है। वो दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से दो मीटिंग कर चुके हैं। जल्द ही और मीटिंग कर इस विवाद को सुलझा देंगे।
इस दौरान गडकरी ने पाकिस्तान जाने वाली पानी को भी रोकने की बात कही और साफ किया कि हरियाणा और पंजाब में पानी की कमी नहीं रहेगी | इसके अलावा गडकरी ने चंडीगढ़ में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने की पहल करते हुए कहा कि जल्द ही इसके लिए डबल डेकर स्काई बस सर्विस शुरू की जाएगी।
इसमें सफर करना पहले से चल रही सामान्य बस से भी सस्ता होगा। ये स्काई बस सड़क के बीच में एक पिलर पर चलेगी जिससे नीचे ट्रैफिक की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी।
Watch Video
