ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के अम्बाला में आकर प्रधानमंत्री मोदी और दृष्टिहीनों का मजाक उड़ाने को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सिद्धू पर करारा हमला करते हुए कहा कि जैसे सर्कस में एक जोकर होता है, उसी तरह से सिद्धू कांग्रेस का जोकर है।
उन्होंने कहा जैसे सर्कस में जब कोई सुनने वाला नहीं होता तो जोकर को खड़ा कर दिया जाता है ताकि वो लोगों का मन बहलाये, उसी तरह से जब कांग्रेस की कोई सुन नहीं रहा होता तो वहां सिद्धू को भेज दिया जाता है ताकि यह लोगों को मनोरंजन करे। विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब जैसे उनका रिंगमास्टर आदेश देता है, ये वैसे डांस करता है।
विज ने कहा कि राहुल गांधी को पप्पू नाम देने वाला भी नवजोत सिद्धू ही था और सोनिया को चिड़िया कहने वाला भी यही थे । लोगों को सब कुछ याद है, लोग इतनी जल्दी बातों को भूलते नहीं हैं।
