ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सिरसा लोकसभा क्षेत्र से इनेलो की टिकट पर दो बार सांसद रहे डॉ.सुशील इंदौरा ने घर वापसी की है | इनेलो छोड़कर आपणी पार्टी बनाने वाले इंदौरा, कांग्रेस, हजकां और बसपा में भी रह चुके हैं | इंदौरा का नाम दल बदल की राजनीति में सबसे ऊपर रहता है |
बीजेपी को छोड़ तकरीबन हर पार्टी के साथ इंदौरा का नाम जुड़ता रहा है | लेकिन एक बार फिर इंदौरा ने घर वापसी करके सिरसा की राजीनितिक हवा का रुख मोड़ने की कोशिश की है | इस बार उनकी घर वापसी करवाते हुए इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि, इंदौरा के समर्थन से इनेलो को सिरसा में और मजबूती मिलेगी।
Watch Video
