ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रेवाड़ी में सड़कों की खस्ता हालत होने के कारण एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सड़के टूटी होने के कारण स्कूल बस पलट गई। जिस कारण कई बच्चे इस हादसे के कारण जख्मी हो गए।
वहीं बताया जा रहा है कि स्कूल बस में करीब 32 से ज्यादा बच्चे सवार थे। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

