पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार, हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराधों में थे शामिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुरुग्राम पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है | हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराधों में शामिल सभी बदमाश कौशल गैंग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुरुग्राम पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है | हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराधों में शामिल सभी बदमाश कौशल गैंग के सदस्य बताये जा रहे हैं | पुलिस का कहना है कि, पकड़े गये बदमाशों की उसे पिछले काफी सालों से तलाश थी | हालांकि बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने शुरु हो गए हैं |

gurugram

जहां पुलिस एक तरफ ये कह रही है कि उसने बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है तो वहीं बदमाशों की वायरल हुई ऑडियो ने कुछ और ही कहानी बयां कर दी है | क्योंकि बदमाशों की वायरल ऑडियो में पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *