ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब में नामांकन भरने का दौर जारी है | दिग्गजों ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया है | फिरोजपुर से अकाली उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल ने नामांकन पत्र दाखिल किया | इस दौरान उनके साथ अकाली-बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे | तो वहीं पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी महारानी परनीत कौर ने नामांकन पत्र दाखिल किया | उनके साथ उनके पति और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, बेटा रणइंद्र सिंह और बेटी भी मौजूद थीं |
वहीं अमृतसर से बीजेपी-अकाली उम्मीदवार हरदीप पुरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया | जिनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया मौजूद थे | जालंधर से अकाली उम्मीदवार चरणजीत अटवाल और बठिंडा आप प्रत्याशी बलजिंदर कौर ने नामांकन दाखिल किया।
Watch Video
