ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- छठे चरण में हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि हरियाणा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी समेत राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, वीके सिंह और योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता प्रचार करेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 और 7 मई को जबकि पीएम नरेंद्र मोदी 8 और 9 मई को हरियाणा की जनता के बीच आएंगे। बराला ने दावा किया कि जनता के बीच भाजपा को पूरा समर्थन मिल रहा है और भाजपा सिरसा लोकसभा सीट के साथ हरियाणा की सभी 10 सीटें बड़े मार्जन से जीतेगी।

