प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाखिल किया नामांकन, एनडीए के दिग्गज नेता रहे मौजूद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी आज सर्वार्थ सिद्धि योग में नामांकन पत्र दाखिल किया | नामांकन दाखिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी आज सर्वार्थ सिद्धि योग में नामांकन पत्र दाखिल किया | नामांकन दाखिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर कोतवाल बाबा कालभैरव का दर्शन कर पूजा अर्चना की। काल भैरव की पूजा अर्चना करने के बाद मोदी ने एनडीए के नेताओं से मुलाकात की।

modi

एनडीए के दिग्गज रहे मौजूद

वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के नामांकन के दौरान एनडीए के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम का स्वागत किया। इनके अलावा शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, हेमामालिनी, मेघालय के सीएम कोमराड संगमा भी पीएम के नामांकन के दौरान मौजूद रहे।

modi

बादल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

वाराणसी में नामांकन दाखिल करने से पहले एनडीए नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने दूसरे सभी नेतओं के साथ औपचारिक तौर पर मुलाकात भी की।

modi

मौज-मस्ती के लिए नहीं PM पद

वाराणसी के रण में एक बार फिर से जीत हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन से पहले होटल डी पैलेस, कैंट में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम का पद मौज-मस्ती के लिए नहीं होता, हमने काम करके दिखाया है।

modi

जबलपुर और सीधी में पीएम की आज चुनावी रैलियां

नामांकन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में विशाल जनसभाएं करेंगे | उनकी पहली सभा मध्य प्रदेश के सीधी और दूसरी जनसभा जबलपुर में रहेगी, साथ ही उनकी तीसरी जनसभा महाराष्ट्र के मुंबई में होगी |

modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *