वार-पलटवार का दौर जारी: बीजेपी विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशी पर किया कटाक्ष

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुहला चीका में बीजेपी विधायक कुलवंत बाजीगर ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी निर्मल सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुहला चीका में बीजेपी विधायक कुलवंत बाजीगर ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी निर्मल सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मजबूत नहीं मजबूर उम्मीदवार लोकसभा के लिए मैदान में उतारा है | जिसकी हार सुनिश्चित है | उन पर कई मामले दर्ज हैं |

कुलवंत बाजीगर ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन जिंदल अपनी हार के डर से मैदान छोड़ गए | उन्होंने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी की लहर है जिसके चलते हरियाणा की 10 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी | निर्मल सिंह ने कुलवंत बाजीगर के कटाक्ष का जवाब देते हुए कहा कि उन पर दर्ज सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं |

उन्होंने कहा कि जो मामला अभी उन पर दर्ज हुआ है उसके विरोध में जनता ने उनका समर्थन किया था | निर्मल सिंह ने कहा कि मैं कोई डकैत नहीं हूं | बल्कि एक पुराना और वरिष्ठ नेता हूं | इसके साथ ही निर्मल सिंह ने कहा कि मैं कोई पैराशूट कैंडिडेट नहीं हूं जनता के बीच का और इसी क्षेत्र का नेता हूं |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *