ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पानीपत पुलिस ने 4 साल की लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है | जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड में लिया जायेगा | पुलिस के अनुसार आरोपी ने 14 अप्रैल की दोपहर सौंदापुर फौजी नगर में रहने वाली एक 4 साल की एक बच्ची को उसके घर के बाहर से उस वक्त उठा लिया था जब वो गली में खेल रही थी |
आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ साईकिल पर बैठाकर ले गया था और अपहरण की ये पूरी वारदात वहां पर एक घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी | जिसके तहत जांच कर रही पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल हुई।

