ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- वहीं हरियाणा में एक साथ चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने अपने दो और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है | कुरुक्षेत्र से शशी सैनी तो सिरसा से एडवोकेट जनक राज को प्रत्याशी घोषित किया गया है |
वहीं उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए, बसपा प्रभारी डॉ.मेघराज और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा कि, सोनीपत और गुरुग्राम से उम्मीदवारों का ऐलान कल किया जायेगा | अब तक बसपा-लोसपा गठबंधन 8 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुका है।

