गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रही सुविधा, जांच के लिए पहुंची महिलाएं फर्श पर बैठी रही

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- स्वास्थ्य सेवा में हरियाणा के सबसे आगे रहने के दावों की सच्चाई पलवल जिले के नागल जाट गांव में साफ देखी जा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- स्वास्थ्य सेवा में हरियाणा के सबसे आगे रहने के दावों की सच्चाई पलवल जिले के नागल जाट गांव में साफ देखी जा सकती है। यहां जांच के लिए आई सैकड़ों गर्भवती महिलाओं को न तो अस्पताल में डॉक्टर मिला और न ही बैठने के लिए स्थान। मजबूरी में गर्भवती महिलाओं को घंटों नीचे फर्श पर बैठकर डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा।

इतना ही नहीं अस्पताल में आए लोगों ने यहां के स्टाफ पर सरकारी दवाएं बेचने का भी आरोप लगाया। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही मातृत्व सुरक्षा योजना पर ही सवालिया निशान लग रहे है। 

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *