ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुहला चीका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे जेजेपी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान दुष्यंत ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवाद के नाम पर जनता को बरगला रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में बीजेपी के घोषणा पत्र से पुराने घोषणाओं को हटाकर केवल नया संकल्प पत्र बनाया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए जननायक जनता पार्टी 10 लोकसभा सीटों पर अपने मजबूत उम्मीदवार उतारेगी जो हरियाणा की जनता की आवाज मजबूती से देश की सबसे बड़ी संसद में रख सके। पार्टी उम्मीदवारों के ऐलान बारे दुष्यंत ने कहा कि 16 अप्रैल से पहले सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
Watch Video
