ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- महबूबा मुफ्ती के ब्यान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है | विज ने कहा हिन्दुस्तान को मिटाने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ है और जो ऐसी बाते कर रहें हैं वो खुद मिट जायेंगे |
विज ने कहा कि धारा 370 ने कश्मीर को भारत से जुड़ने नहीं दिया और फारुक अब्दूल्ला और महबूबा मुफ्ती दोनों कांग्रेस की शह पर 370 को बरकरार रखना चाहते हैं |
वहीं एक बार फिर विज ने धारा 370 को लेकर जवाहरलाल नेहरु का जिक्र कर डाला | इस बीच विज ने कहा कि पत्थरबाजों पर वैसा व्यवहार करना चाहिए जैसा आतंकियों के साथ किया जाता है।
Watch Video
