ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बीजेपी के संकल्प पत्र पर निशाना साधते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, बीजेपी ने पिछली बार की तरह इस बार भी अपना जुमला पत्र ही निकाला है | दुष्यंत का कहना है कि बीजेपी ने पुरानी बातों को पॉलिश करके अपने जुमला पत्र में शौ केज करने का काम किया है |
जिसका जनता आने वाले समय में जवाब देगी। उन्होने कहा कि बीजेपी का ये संकल्प पत्र लोगों को गुमराह करने वाला है | वहीं जेजेपी के घोषणा पत्र जारी करने के सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि, जेजेपी के घोषणा पत्र जारी करने की जरुरत नहीं |
Watch Video
