ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- झज्जर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर दो भाईयों ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि गांव अकेहड़ी मदनपुर के दो भाईयों ने आत्महत्या कर ली जिस कारण घर में शोक फैल गया है।
बताया जा रहा है कि गाँव के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ उनका पैसों के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते 12 मार्च को बड़े भाई ेने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। वहीं इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया पर इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की।
इसके बाद आरोपी पक्ष ने छोटे भाई पर पैसे पैसे के लेन देन का दबाव बनाया जिसके कारण छोटे भाई ने भी आपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले के बाद पीड़ित परिवार और पुलिस के बीच हाथापाई हुई। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगों को थाने में बंद कर दिया। वहीं इस मामले के बाद पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे है। साथ ही एसआई पर मारपीट करने के भी आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


