ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- चौकीदार के बाद अब 2019 के चुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को भी मुद्दा बना लिया है | रोहतक़ भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा नेताओं ने मेनिफेस्टो को लेकर कांग्रेस पार्टी को खूब कोसा | हरियाणा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को तुष्टिकरण करार देते हुए कहा कि देश द्रोह की धारा खत्म करना देश के साथ गद्दारी है | जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी |ऐसे लोगों को जनता का वोट नहीं मिल सकता | देश नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है |
वहीं हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी, महबूबा मुफ्ती और फारुख अब्दुल्ला की भाषा बोल रहे हैं और उन्होंने मेनिफेस्टो में ये दिखा दिया है | वो इस मेनिफेस्टो को जनता के बीच लेकर जाएंगे | उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता सब देख रही है साथ ही 10 की 10 सीटें जनता भाजपा को देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी |
Watch Video
