ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुरूग्राम में अस्पताल में गार्ड की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शीतला अस्पताल में गार्ड ने गार्ड को ही मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि गार्ड को चाकू से गोदकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

