हरियाणा में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में तेज रफ्तार का कहर कम नहीं हो रहा है, जिसका नजारा एक बार फिर से जींद के नरवारा रोड पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में तेज रफ्तार का कहर कम नहीं हो रहा है, जिसका नजारा एक बार फिर से जींद के नरवारा रोड पर देखने को मिला। बता दें कि यहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Dead

वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि अहिरका गांव निवासी मनोज, राहुल और नसीब इकट्ठे बाइक पर खरीदारी करने के लिए जींद जा रहे थे।

Dead

अचानक रास्ते में नरवाना रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी,जिसमें मनोज और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नसीब गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत होने से पूरे गांव में मायूसी छा गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *